Kannappa: फिल्म कन्नप्पा से प्रभास का फर्स्ट लुक आया सामने, रुद्र के अवतार में आएंगे नजर
- byShiv sharma
- 04 Feb, 2025
इंटरनेट डेस्क। प्रभास उनकी नई फिल्म कन्नप्पा के जरीए फिर से अपने फैंस को नजर आने वाले है। इस फिल्म से प्रभास का लुक सामने आ गया है, जिसमें वो रुद्र के अवतार में नजर आ रहे हैं। प्रभास का लुक फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है। प्रभास ने अपने लुक का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा-ॐ दिव्य संरक्षक ‘रुद्र’ॐ. ‘रुद्र’के रूप में अपने लुक का अनावरण।
प्रभास के रुद्र लुक की बात करें तो वो लंबे बाल, माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहे हैं। प्रभास का लुक देखकर फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रेबल स्टार, वहीं दूसरे ने लिखा- इंडियन सिनेमा का स्टार, एक ने लिखा- ओम नम शिवाय।
बता दें कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने कन्नप्पा से अपना लुक शेयर किया था। जिसमें वो शिव के अवतार में नजर आए थे, उन्होंने हाथ में त्रिशूल और डमरू पकड़ा हुआ था। माथे पर भस्म लगी हुई और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आए थे।
pc- abp news