Loan Tips:अच्छी सैलेरी के बाद भी क्यों अटक जाती हैं आपके लोन की एप्लीकेशन, जाने क्या हैं इसका कारण
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की जीवन में लोगों को कई काम ऐसे पड़ते हैं जिसके लिए उनको लोन आदी लेना पड़ता है। बिना लोन के लोगों के कई काम अटक जाते है। लाइफ में कई बार हमें अधिक पैसों की जरूरत होती है जिसमें घर लेना हो, कार लेना हो, उच्च शिक्षा हो। ऐसे में लोग लोन लेते हैं और जिन लोगों की सैलरी अच्छी खासी होती है उन्हें लोन आसानी से मिल भी जाता है।
एप्लीकेशन हो जाती हैं रिजेक्ट
कई बार किन्हीं कारणों से ऐसे लोगों की भी लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है जिन लोगों की सैलरी अच्छी होती है। ऐसे में अगर आपकी सैलरी भी अच्छी है और लोन रिजेक्ट हुआ है तो इसके पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
लोन रिजेक्ट होने के कारण क्या हैं?
आपकी सैलरी अच्छी है, लेकिन आपकी बचत नहीं है तो आपका लोन रिजेक्ट हो सकता है
जैसे, आपके पहले से कितने लोन-ईएमआई चल रही है, आपके बाकी खर्चे कितने हैं आदि
अगर ये खर्चे अधिक होते हैं, तो बैंक आपकी लोन एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर सकती है
अगर आप किसी ऐसी जगह पर काम करते हैं, जो रजिस्टर्ड नहीं है या बैंक की सूची में नहीं है तो अच्छी सैलरी होने पर भी आपको लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है
अगर आप बार-बार अलग-अलग जगहों पर लोन अप्लाई करते हैं, तो आपके लोन की एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकती है
pc-getzype.com





