Monsoon Session: परिसीमन पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र नहीं लाएगी सरकार, रिजिजू बोले मानसून सत्र में ही लाने पर विचार
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। मानसून सत्र के दौरान सदन में हंगामा देखने को मिल रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर ये भी सामने आ रही हैं की सरकार परिसीमन पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र नहीं ला रही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को इन खबरों को खारिज कर दिया। रिजिजू ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन बिल पर 16 से 18 अगस्त के बीच कोई स्पेशल सेशन बुलाने का प्रस्ताव नहीं है।
क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बीच केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार मौजूदा मानसून सत्र में ही संविधान संशोधन बिल पास कराने की नई कोशिश कर रही है। इसके लिए रिजिजू ने राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने समर्थन से साफ इनकार कर दिया।
क्या बोले कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि किरेन रिजिजू ने आज परिसीमन के मुद्दे पर उनसे बात की। हम इस पर विचार करके उन्हें जवाब देंगे। कांग्रेस और विपक्ष का रुख पहले जैसा ही है। सरकार ने 16 से 18 अप्रैल तक भी संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। इस दौरान परिसीमन संशोधन संविधान बिल, संविधान का 131वां संशोधन बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल पर चर्चा की गई थी। 18 अप्रैल को संविधान का 131वां संशोधन बिल पर वोटिंग हुई थी लेकिन सरकार बिल लोकसभा में पास नहीं करा पाई थी।
pc- newsonair.gov.in




