Mushtaq Khan: वेलकम फिल्म के एक डायलॉग ने फेमस कर दिया था मुश्ताक खान को...अब कह गए दुनिया को अलविदा
- byShiv
- 25 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदी सिनेमा में तीन दशकों से ज्यादा समय तक काम कर चुके मशहूर बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का निधन हो गया है। गुरुवार शाम, 24 सितंबर को मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका निधन हुआ, जहां वे पिछले 15 दिनों से भर्ती थे।
खबरों के अनुसार, मुश्ताक खान का लिवर कैंसर का इलाज चल रहा था और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लगभग 15 दिनों से अस्पताल में थे, खबरों के मुताबिक, एक्टर को पहली बार लगभग पांच साल पहले कैंसर का पता चला था और हाल ही में यह बीमारी फिर से हो गई थी।
मुश्ताक खान के आईकॉनिक रोल्स
मुश्ताक खान को फिल्म 'वेलकम' के लिए जाना जाता है, इस फिल्म में उन्होंने बल्लू का रोल प्ले किया, वो उदय शेट्टी की गैंग के मेंबर थे । उन्होंने इस रोल से खूब एंटरटेन किया, फिल्म से उनका एक मोनेलॉग भी जबरदस्त चर्चा में आया था 'मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था' उनका आईकॉनिक डायलॉग है।
मुश्ताक ने फिल्म एलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है से डेब्यू किया था, उनकी सबसे चर्चित फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में 'राजा', 'वेलकम बैक', 'आशिकी', 'दिल है की मानता नहीं', 'सड़क', 'गदर', 'राउडी राठौड़', 'जोड़ी नंबर वन', 'मुझसे शादी करोगी', 'वांटेड', 'ओह माय गॉड', 'स्त्री', 'बधाई दो', 'स्त्री 2', 'हम हैं राही प्यार के' जैसी फिल्में हैं।
pc- nationalheraldindia.com






