NEET Paper Leak: मोदी ने कहा, पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी, राहुल बोले, आपने ही युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाया

इंटरनेट डेस्क। नीट पेपर लीक पर चौतरफा सरकार के घिरने के बाद पीएम मोदी ने एक बार फिर से आज एक ट्वीट किया है। धरना प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने एलान किया है कि पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी।

राहुल गांधी ने साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी के इस एलान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी एजुकेश्न सिस्टम पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, बल्कि उसे बढ़ावा भी दिया और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि छात्रों की मांगें साफ हैं
1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
2. छात्रों से माफी मांगे।
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सरकार को घेरा
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी, आपकी देखरेख में शिक्षा व्यवस्था खराब हो गई है। हमें खोखली बातें या टुकड़ों में की गई घोषणाएं नहीं चाहिए। आपकी सरकार ने युवाओं पर लाठीचार्ज किया, पैलेट गन और शॉक बैटन का इस्तेमाल किया और बिना किसी डर के बेरहमी से बर्बरता की, मानो वे हमारे अपने बच्चे ही न हों।

pc- madhyamamonline.com, aaj tak