PM Modi: नॉर्वे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वाेच्च सम्मान से किया सम्मानित

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दौरान नॉर्वे में है। यहां प्रधानमंत्री को वैश्विक सम्मान मिला है। नॉर्वे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वाेच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया। यह नॉर्वे का टॉप सिविलियन सम्मान है। इस तरह पीएम मोदी को मिलने वाले कुल अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों की संख्या बढ़कर अब 32 हो चुकी है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ग्रैंड क्रॉस नॉर्वेजियन रॉयल ऑर्डर ऑफ मेरिट की सर्वाेच्च श्रेणी का प्रतिनिधित्व करता है। इसे असाधारण सेवा और द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने में योगदान के सम्मान में दिया जाता है। रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट की स्थापना 1985 में किंग ओलाव पांचवें ने की थी। नॉर्वे के रॉयल हाउस की वेबसाइट के अनुसार, यह नॉर्वे और मानवता के हित में उनके उत्कृष्ट कार्य के सम्मान में विदेशी और नॉर्वेजियन नागरिकों को प्रदान किया जाता है। 

इससे पहले स्वीडन ने पीएम मोदी को प्रतिष्ठित रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित किया गया। इससे पहले स्वीडन से दो दिवसीय दौरे पर नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोर और स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने स्वागत किया। यह मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की भी इस देश की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री स्टोर 19 मई को ओस्लो में आयोजित होने वाले तीसरे नॉर्डिक-भारतीय शिखर सम्मेलन में संयुक्त रूप से भाग लेंगे।

pc- bhaskar