PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को मिला इजरायली संसद का सर्वोच्च सम्मान, नेसट अध्यक्ष पदक से किया गया सम्मानित

इंटरनेट डेस्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय इजरायल के दौरे पर है। इजराइल की संसद ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को नेसट अध्यक्ष पदक से सम्मानित किया है। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी यह पदक प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति होंगे। यह कनेसट का सर्वाेच्च सम्मान है। भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत नेतृत्व के माध्यम से किए गए असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए यह पदक प्रदान किया जा रहा है।

मिला ये पुरस्कार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री मोदी उन चुनिंदा विश्व नेताओं में से हैं जिन्हें इजराइल और फिलिस्तीन दोनों देशों से सर्वाेच्च पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। 2018 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर प्रदान किया गया, जो विदेशी नेताओं के लिए सर्वाेच्च फ़िलिस्तीनी सम्मान है। इजराइली संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरा जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन भारत ने औपचारिक रूप से इजराइल को मान्यता दी थी, 17 सितंबर, 1950 को। उन्होंने आगे कहा कि मैं 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए बर्बर आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति और हर उस परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं,।

भारत ने भी सहा हैं आतंक का दर्दः मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नागरिकों की हत्या को कोई भी कारण जायज नहीं ठहरा सकता। आतंकवाद को कोई भी चीज जायज नहीं ठहरा सकती। भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है। हमें 26/11 मुंबई हमले और उनमें जान गंवाने वाले निर्दाेष लोगों की याद है, जिनमें इजराइली नागरिक भी शामिल थे।

pc- moneycontrol.com, news18,news24online.com