Porn Movies: दुनिया में यहा देखी जाती हैं सबसे ज्यादा पोर्न फिल्में, लिस्ट में भारत का नंबर जानकर रह जाएंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज के समय में इंटरनेट पर हर तरह का कंटेंट उपलब्ध हैं और लोग उसे खूब आराम से देखते है। लेकिन इसके साथ ही इंटरनेट पर कुछ ऐसी चीज़ें भी मौजूद हैं जो लोगोें को नहीं देखनी चाहिए लेकिन उन्हें खूूब देखते है। जी हां बात पोर्न फिल्मों की हो रही है। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर चर्चा करना हमेशा से शर्मनाक माना जाता है, लेकिन आजकल यह इंटरनेट के माध्यम से हर किसी तक पहुंच चुका है। लेकिन आज हम ये जानने की कोशिश करेंगे की दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा पोर्न फिल्में देखी जाती हैं।

फिलीपींस में देखी जाती हैं सबसे ज्यादा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दुनिया में सबसे ज्यादा पोर्न फिल्में फिलीपींस देखी जाती है। 2023 में सबसे ज्यादा पोर्न देखने वाला देश फिलीपींस था। पोर्नहब की एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां के लोग प्रति इंटरनेट विजिट औसतन 11 मिनट 31 सेकंड तक पोर्न देखते हैं। 

पोलैंड का नंबर दूसरा
2023 में पोलैंड ने भी पोर्न देखने के मामले में दूसरा नंबंर पाया है। पोलैंड के लोगों ने 2023 में दुनिया के टॉप 30 देशों में दूसरे नंबर पर आकर यह साबित किया कि यहां पोर्नाेग्राफी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। पोलैंड में 1998 में पोर्नाेग्राफी को वैध कर दिया गया था।

भारत तीसरे नंबर पर
भारत भी इस लिस्ट में पीछे नहीं है। जानकारी के अनुसार 2023 में भारत पोर्न देखने वाले देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर था। यहां यह समस्या युवा पीढ़ी में तेजी से बढ़ रही है। कई अध्ययन बताते हैं कि पोर्नाेग्राफी में बढ़ोतरी से यौन अपराधों में भी इजाफा हुआ है।

pc- ABC news