Rahul Gandhi: पुणे में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम आज, देशभर से छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे
- byShiv
- 22 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार, 22 अगस्त को राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम होना है। पुणे पुलिस ने इस आयोजन के लिए हरी झंडी दे दी है और शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए आयोजकों पर 30 शर्तें लगाई गई हैं, जिसमें आपत्तिजनक पोस्टर, बैनर या तस्वीरें लगाने पर सख्त रोक शामिल है। संवाद शहर के एसएसपीएमएस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह मैदान राहुल गांधी के लिए नया नहीं है, 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने इसी जगह एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था।
होगी चर्चा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कार्यक्रम में देशभर से छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इसमें मुख्य फोकस छात्राओं से जुड़े सवालों पर रहेगा, शिक्षा, सुरक्षा, बराबरी, प्रतियोगी परीक्षाएं और करियर के मौकों पर खुलकर बात होगी। इस अभियान का मकसद छात्राओं को अपनी बात रखने की पूरी आजादी, सुरक्षित माहौल और आगे बढ़ने के बराबर अवसर दिलाना है।
पहले हो चुके हैं आयोजन
छात्रों की गूंज मुहिम की शुरुआत युवाओं की समस्याओं को मुख्य चर्चा में लाने के लिए की गई है। इससे पहले कोटा, देहरादून और प्रयागराज में इसके आयोजन हो चुके हैं। प्रयागराज में राहुल गांधी ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया था और कहा था कि भारत का भविष्य इन्हीं युवाओं की क्षमता पर टिका है।
pc- tribuneindia.com





