Rajasthan: पत्नी से नाराजगी और चाची से नजदीकी दोनों पड़ गई युवक को भारी...चाचा निकला और भी तेज...कर दिया खेल...
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दौसा जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है, पुलिस ने मामले में मृतक के सगे चाचा अशोक रैगर को गिरफ्तार किया है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, आरोपी ने पारिवारिक विवाद और अपनी पत्नी पर शक के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था, युवक का शव सदर थाने के मित्रपुरा के पास गुर्जर बालिका छात्रावास के नजदीक मिला था।
21 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि मित्रपुरा के पास तलाई के किनारे एक युवक का शव पड़ा है, युवक के गले पर गहरे घाव थे और शव की पहचान न हो पाने से पुलिस के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई, इसके बाद टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के लिए पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई, टीम ने सूचना मिलने के करीब एक घंटे में मृतक की पहचान सौरभ पुत्र जयनारायण रैगर निवासी रैगर मोहल्ला दौसा के रूप में कर ली। इसके बाद शहर से घटनास्थल तक के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई।
चाची से नजदीकी के शक में चाचा ने रची खूनी साजिश
खबरों की माने तो जांच में सामने आया कि सौरभ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, इसी दौरान उसकी अपने चाचा अशोक रैगर की पत्नी यानी चाची से नजदीकियां बढ़ने का शक अशोक को हो गया, इसी शक में उसने सौरभ की हत्या की योजना बनाई। आरोपी सौरभ को शराब पिलाने के बहाने मित्रपुरा के पास सुनसान स्थान पर ले गया, अधिक नशा होने के बाद उसे तलाई की ओर खींच ले गया और शराब की बोतल तोड़कर उसके गले पर लगातार वार कर दिए, गंभीर चोट लगने से मौके पर ही सौरभ की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घर लौट आया और सामान्य व्यवहार करता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो।
pc-ndtv






