Rajasthan: महिला के साथ युवक बना रहा था अवैध संबंध, दोनों को पकड़ लिया उसी हालात में और फिर काट दिया युवक का प्राइवेट.....
- byShiv
- 10 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं, जिसके बारे में सुनकर हर किसी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। जी हां यहा दो बच्चों के पिता को दिल दहला देने वाली मौत दी गई है। उसकों इस तरह से मौत के घाट उतारा हैं की देखकर हर कोई हैरान है। उसके हाथों के अंगूठे काट दिए गए हैं, लाठियों से पीटकर सारी हड्डियां तोड़ दीं। सिर फोड़ दिया आंख फोड़ दी और उसका प्राइवेट पार्ट तक काट दिया।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक के साथ यह हैवानियत अवैध संबंधों के चलते हुई है। जिस महिला से उसके संबंध थे उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप है। चार में से तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पेशे से ट्रक ड्राइवर वीरमपुर गांव निवासी ईमाम खान की हत्या हुई है। उसका गांव में ही रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबध था। महिला के पति की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। वह अपने ससुराल में ही रह रही थी। इस बारे में ससुराल वालों को भी जानकारी थी। वे कई बार ईमाम को इस बारे में समझा चुके थे।
आपत्तिजनक हालत में पकड़े
मीडिया रिपोटर्स की माने तो देर रात फिर से ईमाम महिला के घर पहुंच गया। वहां पर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिल गई। जब ईमाम महिला के साथ कमरे में था तो परिवार के चार लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर चले गए। वहां पर दोनो को संदिग्ध हालत में पकड़ा। उसके बाद लोहे के तार से ईमाम के हाथ बांध दिए। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद उसी हालत में उसे डंडों से पीटा। सिर के बाल नोचें और बाद में काट दिए। दोनो हाथ के अंगूठे काट दिए। आंखे फोड़ दी और लिंग काट दिया। ईमाम की मौत हो गई तो उसकी लाश को घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को पकड़ा है।
pc- IBC24