Rajasthan: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने ये काम करते हुए बनाया वीडियो, इसके बाद इंस्टाग्राम पर हो गया.....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झालावाड़ शहर के अकलेरा में एक बड़ा मामला सामने  है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। प्रेमी जोड़ा कुछ दिनों पहले ही लापता हुआ था। उसके बाद दोनों के शव पेड़ से लटके मिले।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भालता थाना क्षेत्र के गरड़ा के जंगल में वहां से निकल रहे ग्रामीणों को बदबू आने लगी तो ग्रामीणों ने जंगल के भीतर जाकर देखा, तो वहां एक पेड़ पर एक युवक युवती के शव फंदे से लटके हुए मिले। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा। मृतका पहले से ही शादीशुदा बताई जा रही है। वहीं मृतक युवक की शिनाख्त खरेड़िया थाना क्षेत्र कामखेड़ा निवासी के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया की लड़की का 2 महीने पहले ही समीप के देवली गांव में विवाह हुआ था। लेकिन विवाह के बाद से ही ससुराल नहीं जाकर पीहर में ही रह रही थी। तीन पूर्व उसके ससुराल वाले लेने आए, तो यह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजन तभी से दोनों की तलाश कर रहे थे।

pc- hindustan