Follow Us:

Rajasthan: अशोक गहलोत का राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र में कांग्रेस की जीत को लेकर किया ये बड़ा दावा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है और जीतेगी भी। उन्होंने महाराष्ट्र में भी कांग्रेस की जीत का भरोसा जताया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जोधपुर में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत अपने कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से भी मिले इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों ही राज्यों में कांग्रेस के प्रति माहौल अच्छा है। सब मिलकर कैंपेन कर रहे हैं, झारखंड का जिक्र करते हुए भी अशोक गहलोत ने कहा कि जीत कांग्रेस की होगी।

बता दें कि मंगलवार को अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे थे, जोधपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहलोत का स्वागत किया, यहां जोधपुर सहित आस-पास की सभी विधानसभा से कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत में पहुंचे थे।

pc- ndtv raj