Rajasthan: दिवाली और विधानसभा उपचुनावों से पहले सरकार देगी सरकारी कर्मचारियों को ये बड़ी सौगात! जान लेंगे तो हो जाएंगे खुश

इंटरनेट डेस्क। लगभग एक महीने के बाद देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में राजस्थान की सरकार भी अपने कर्मचारियों को ऐसे मौके पर खुश करने की कोशिश में लगी है। इसके बाद ही प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव भी होने है तो सबकुछ देखकर भजनलाल सरकार अब सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग इसी महीने की 29 तारीख को होने वाली है। इस बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से तबादलों से प्रतिबंध हटने का फैसला लिया जा सकता है। अगर ये फैसला हो जाता हैं तो कर्मयचारियों के लिए यह एक बड़ी खुश खबरी होगी।

आपको बता दें कि पहले भजनलाल कैबिनेट बैठक 18 सितंबर को होनी थी, लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जयपुर दौरे के कारण इसे स्थगित किया गया था। इसके बाद कैबिनेट बैठक 25 सितंबर को करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद ये बैठक अब 29 सितंबर पर चली गई है।

pc- ANI news