Rajasthan: भजनलाल सरकार आज देगी महिलाओं को सौगात, मिलेगा ऐसा फायदा की जिसके बारे में सोचा भी नहीं होगा....
- byShiv
- 08 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन हो चुका हैं और नई सरकार कोई ना कोई नई योजनाओं पर काम करती जा रही है। ताकी प्रदेश की जनता को इसका फायदा मिल सके। ऐसे में राजस्थान की भजनलाल सरकार अब महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। सीएम भजनलाल शर्मा आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्पूर्ण प्रदेश में मां वाउचर योजना का शुभारम्भ करेंगे। इस योजना का लाभ गर्भवती महिलाओं को मिलेगा।
क्या होगा योजना में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दूर दराज के क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को राजकीय सोनोग्राफी केन्द्रों के साथ-साथ अब निजी सोनोग्राफी केन्द्रों पर भी निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिल सकेगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। शुभ्रा सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी जांच सेवा उपलब्ध करवाने के लिए मां वाउचर योजना अब सम्पूर्ण प्रदेश में लागू होगी।
मिलेगा महिलाओं को लाभ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस योजना के माध्यम से राजकीय सोनोग्राफी केन्द्रों के साथ-साथ निजी सोनोग्राफी केन्द्रों पर भी निशुल्क सोनोग्राफी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि पूर्व में 8 मार्च, 2024 को इस योजना की शुरूआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तीन जिलों-बारां, भरतपुर एवं फलौदी में की गई थी। सुरक्षित प्रसव एवं मातृ मृत्यु दर में कमी की दृष्टि से यह योजना कारगर कदम साबित होगी। राजस्थान सरकार के इस कदम से प्रदेश की महिलाओं को डिलीवरी के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
pc- etv bharat