Rajasthan: भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, 2 बच्चों से अधिक होने पर भी लड़ सकेंगे पंचायत और निकाय चुनाव

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक में आज कई बड़े फैसले हुए। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि कैबिनेट ने राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 2026 और राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत चुनाव लड़ने के लिए 2 बच्चों की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। सरकार इस संबंध में विधेयक लेकर आएगी। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने बताया कि अजमेर में आयुर्वेद और नेचुरोपैथी विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है।  इसके लिए विधेयक को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। 

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर की आयरन अयस्क खान में 500 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। कंपनी 1.5 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन करेगी, और इससे 550 युवाओं को रोजगार मिलेगा। कंपनी को जमीन डीएलसी दर से दोगुनी दर पर आवंटित की जाएगी।

pc- rajasthan news