Rajasthan Budget 2026: जलदाय विभाग में होगी 3 हजार संविदा कर्मियों की भर्ती, जयपुर के लिए 1000 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान
- byShiv
- 11 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आज अपना 3 पूर्ण बजट पेश किया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में कई बड़ी घोषणाएं की। इनमें जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की है। सरकार नई जल नीति भी लाएगी। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सरकार 1800 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें और ब्रिज बनाएगी।
अगले साल 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। हाईवे पर भी नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
सीएम जल जीवन मिशन योजना के तहत 6500 गांवों को शमिल कर हर घर नल से जोड़ा जाएगा। इस पर 4500 करोड़ खर्च होंगे।
2300 करोड़ की लागत से शहरों में पेयजल का इंतजाम होगा।
अगले साल 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। देशनोक में 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने 750 करोड़ खर्च होंगे।
नॉन पैचेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़, मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अगले साल 250 अटल प्रगति पथ के 500 करोड़ के काम हाथ में लिए जाएंगे बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ का प्रावधान
AI से होगी बिजली की मॉनिटिरिंग: प्रदेश में 220 केवीए के 6 नए जीएसएस, , 132 केवी के 13 जीएसएस , 33 केवी के 110 नए जीएसएस बनाए जाएंगे। बीकानेर और जैसलमेर में 2950 करोड़ खर्च कर नए सोलर पार्क बनाए जाएंगे।
दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत जोधपुर-पाली-मारवाड़ क्षेत्र को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा





