राजस्थानः पेपर लीक मामले में भाजपा के निशाने पर कांग्रेस, 17 पेपर लीक हुए और 34 आत्महत्या हुई, गहलोत राज में

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के जतंर मंतर पर पेपर लीक को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पूरा विपक्ष सरकार पर हमलावर नजर आया। अब भाजपा के नेता भी कांग्रेस पर निशाना साध रहे है। राजस्थान में भाजपा के नेताओं ने पिछली कांग्रेस सरकार के समय हुए पेपर लीक और छात्रों के आत्महत्या से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा। शुक्रवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि विद्यार्थियों के नाम पर कांग्रेस आज घड़ियाली आंसू बहा रही है, पर कांग्रेस राज में आए दिन पेपर लीक की घटनाएं होती रहीं। भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार में 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए औऱ 34 से ज्यादा

अभ्यर्थियों ने आत्महत्या की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा सहानुभूति लेना चाहते हैं, जबकि उनके समय में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए और शिक्षा मंत्री के रूप में जिनका नाम भी पेपर लीक के अंदर कई प्रकार से आए, उन्होंने कहा कि गहलोत राज में आए दिन नेटबंदी के बावजूद 17 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए।

राजेंद्र राठौड़ ने आगे कहा कि राजस्थान में इन पौने तीन वर्षों में कांग्रेस एक भी जनआंदोलन खड़ा नहीं कर पाई। कांग्रेस इस मुगालते में है कि उनके गुमराह किए जाने पर विद्यार्थी उनके पीछे आकर खड़े हो जाएंगे, लेकिन यहां का विद्यार्थी और नौजवान भी समझता है।

pc- ndtv raj