Rajasthan: 'मिर्जापुर द मूवी' के गाने शूरवीर को लेकर विवाद, भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने लिखा CBFC को पत्र
- byShiv
- 11 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सिनेमाघरों में अभी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ लगी हुई और ये लोगों कीे पसंद भी बनी हुई है। इस फिल्म से पहले मिर्जापुर के नाम से ही वेबसीरीज भी आ चुकी है। हालांकि अभी विवाद इस फिल्म को लेकर है। फिल्म में महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और त्याग से जुड़े गीत ‘शूरवीर’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने इस मामले में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के चेयरपर्सन शशि शेखर वेम्पति को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है।
क्या कहा राठौड़ ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राठौड़ का आरोप है कि महाराणा प्रताप जैसे महान ऐतिहासिक व्यक्तित्व के शौर्य और स्वाभिमान को समर्पित गीत का इस्तेमाल फिल्म में गैंगस्टर्स, नशेड़ियों और अपराधियों के संदर्भ में किया गया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व और राजस्थान की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का अपमान बताया है। राठौड़ ने सेंसर बोर्ड से फिल्म से गीत के बोल हटाने की मांग की है।
गाने को हटाने की मांग
इस गीत को लेकर राजस्थानी गायक अशोक मंडा उर्फ रैपरिया बालम की ओर से भी सार्वजनिक रूप से आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। राठौड़ ने 9 सितंबर को लिखे पत्र में कहा कि देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्म ‘मिर्जापुररू द मूवी’ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के शौर्य, स्वाभिमान और त्याग को समर्पित ‘शूरवीर’ गीत का अनुचित उपयोग किए जाने की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।
PC- ZEE NEWS






