Rajasthan: राष्ट्रीय करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह और श्री राजपूत करणी सेना के महिपाल मकराना के बीच विवाद, गोलियाँ चलने की खबरें

इंटरनेट डेस्क। जयपुर में शुक्रवार रात को राजपूत समाज के दो बड़े नेताओं में विवाद की खबर सामने आई है। सबसे बड़ी बात जो सामने आ रही हैं वो यह हैं कि इस विवाद में गोलिया भी चली है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यहां राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के महिपाल मकराना के बीच झड़प हुई है। इस विवाद में महिपाल मकराना घायल हो गए है।

लगे हैं गोली चलने के आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोलीबारी के आरोप लगा रहे हैं। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को डिटेन किया है और बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत के बाद राष्ट्रीय करणी सेना पर अधिपत्य को लेकर शिव सिंह शेखावत और महिपाल मकराना के बीच विवाद हुआ है। जिसमें महिपाल मकराना घायल हो गए। महिपाल को इलाज के लिए हॉस्पिटल में ले जाया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार जयपुर के चित्रकूट इलाके में राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत का ऑफिस हैं, वहीं यह सारा घटनाक्रम हुआ है। शिव सिंह शेखावत के ऑफिस में ही उनका श्री राजपूत सेना के महिपाल सिंह मकराना के बीच विवाद होना बताया जा रहा है।

शिव सिंह ने लगाया आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिवसिंह ने महिपाल सिंह मकराना पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। लेकिन बाद में सामने आया कि महिपाल सिंह ने भी शिव सिंह पर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिवसिंह शेखावत के कार्यालय में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही हैं। शिव सिंह और महिपाल सिंह मकराना के बीच में विवाद हुआ तब महिपाल सिंह मकराना पर शिव सिंह के गनमैन ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

pc-aaj tak, ndtv raj