Rajasthan: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल युवाओं को शिक्षा मंत्री ने बताया गुंडा तो कांग्रेस ने किया आवास का घेराव

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कथित विवादित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल युवाओं को लेकर दिए गए कथित गुंडे वाले बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया और मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।

कांग्रेस नेता शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं को गुंडे कहना बेहद आपत्तिजनक है।

पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों और युवाओं का इस तरह अपमान करना शिक्षा मंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने मंत्री से सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग की।

pc- firstindianews