Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत, राजे और पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट को मिली एक साथ ये जिम्मेदारी, एक ही टीम में करेंगे काम
- byShiv
- 11 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की 16वीं विधासनभा समितियों के गठन की घोषणा कर दी है। इस घोषणा में सबसे चौंकाने वाला और दिलचस्प तालमेल विधानसभा की नियम समिति में देखने को मिला है। सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए बनने वाली इस समिति में प्रदेश की राजनीति के दिग्गजों की एंट्री हुई है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को एक ही टीम में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी इस नियम समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे।
समिति का मुख्य कार्य विधानसभा की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना और आवश्यक संशोधनों की सिफारिश करना है। गहलोत, राजे और पायलट के अलावा इस समिति में श्रीचंद कृपलानी, चंद्रभान सिंह आक्या, हरीश चौधरी और दीप्ति किरण माहेश्वरी जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दी गई है।
pc- abp news






