Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का किया दावा, कहा- चल रही कांग्रेस के नाम की आंधी

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में विधानसभा चुनाव है और यहा राजस्थान के कई नेता प्रचार प्रसार कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के नेता भी यहा प्रचार प्रसार में जी जान से लगे हैं और पार्टी की जीत का दावा भी कर रहे है। इस बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का रोड-शो हुआ। जिसमें लोगों की भारी भीड़ जुटी। इस बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी एक बड़ा दावा किया।

क्या कहा गहलोत ने 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में आंधी चल रही है। कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। जब से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वहां रोड शो किया है तब से माहौल और बदल गया है और एक तरफा बन चुका हैं।  

खरगे ने क्या कहा
हरियाणा के चरखी दादरी के बाढड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल ने साढ़े 9 साल शासन किया। प्रदेश की गठबंधन सरकार के दोनों इंजन फेल होते ही उन्हें बदलकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया। इन्होंने हरियाणा के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए।

pc- aaj tak