Rajasthan: राइट टू हेल्थ बिल पर गहलोत ने खींवसर के बयान को बताया निंदनीय, गरीब और मध्यम वर्ग के जख्मों पर छिड़क रहे नमक
- byShiv
- 12 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में राइट टू हेल्थ बिल पर जबरदस्त बहस देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बीच वार-पलटवार हुआ। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने खींवसर के बयान को निंदनीय बताया। साथ ही कहा कि यह गरीब और मध्यम वर्ग के जख्मों पर नमक के समान है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा, आज विधानसभा में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र खींवसर का राइट टू हेल्थ पर बयान कि इसकी जरूरत ही नहीं है, न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि बढ़ते मेडिकल खर्च से परेशान गरीब एवं मध्यम वर्ग के जख्मों पर नमक के समान है। हमारी कांग्रेस सरकार ने यूनिवर्सल हेल्थकेयर योजनाएं जैसे चिरंजीवी योजना एवं निरोगी राजस्थान योजना लागू होने के बावजूद राइट टू हेल्थ की परिकल्पना की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता को महंगे इलाज के खर्च से बचाने का इरादा रखती थी। वहीं, भाजपा सरकार मेडिकल लॉबी के सामने सरेंडर कर राइट टू हेल्थ तक को गलत बता रही है। इससे पहले, गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र खींवसर भिड़ गए।
pc- zee business






