Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिया निशाने पर

इंटरनेट डेस्क। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री जी, प्रदेश की जनता को कब तक गुमराह करेंगे? आप कह रहे हो, आपने 2 साल में इतने काम कर दिए, जो हमने 5 साल में नहीं किए थे। फिर आप विधानसभा से जब चर्चा कराने का समय आया, तब आपने एक सवा दो साल का प्रगति प्रतिवेदन रख दिया। उससे क्या मतलब है? आज हकीकत है, जो पूरे प्रदेश की जनता जान रही है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जूली ने कहा कि जो आपने काम करवाए हैं ना, वे सामने आ रहे हैं। रोजाना बिल्डिंगें गिर रही हैं, बच्चे दबकर मर रहे हैं, प्रसूताओं की अस्पतालों में मौत हो रही है। रोजाना बलात्कार, रेप, चेन स्नैचिंग, साइबर ठगी, मर्डर, अपहरण ये सारी घटनाएँ सबके सामने आ रही हैं।

कांग्रेस नेता जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपका विकास दिख रहा है। थोड़ी-सी बरसात होते ही जो सड़कों पर पानी भरा हुआ है ना, कोई निकासी नहीं है। नगर निकाय के चुनाव में आप जा रहे हो, जनता को बताओ, आपने कितने पट्टे दिए? आप तुलना करते हो ना हमारे समय के पट्टे और आपके समय के पट्टे बता दीजिए। नगर निकायों के अंदर हमने क्या काम कराया और आपने क्या काम करवाया, बता दीजिए।

pc- firstindianews