Rajasthan: मदन राठौड़ का गहलोत पर निशाना, 75 की उम्र पार, अब संन्यास आश्रम शुरू, आपका कार्यकाल हुआ पूरा...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में आजकल पूर्व सीएम अशोक गहलोत कॉफी चर्चाओं में हैं। वो लगातार किसी ना किसी मुद्दे पर प्रदेश की सरकार को निशाने पर ले रहे है। ऐसे में प्रदेश सरकार के नेता भी चुप नहीं और दोनों तरफ से सियासी बयानबाजी का दौर चालू है। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इंतजारशास्त्र पलटवार किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राठौड़ ने दो टूक शब्दों में कहा कि गहलोत साहब का कार्यकाल अब पूरा हो चुका है और उन्हें नई पीढ़ी के लिए रास्ता छोड़ देना चाहिए। जानकारी के अनुसार मदन राठौड़ ने गहलोत की उम्र और सक्रियता पर तंज कसते हुए कहा कि वे अभी वानप्रस्थ में हैं और 75 की उम्र पार करने के बाद तो संन्यास आश्रम शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा, अब गहलोत साहब को इंतजार छोड़ देना चाहिए और संतोषशास्त्र अपनाते हुए धैर्य रखना चाहिए।

राठौड़ यहीं नहीं रुके, उन्होंने गहलोत के बदलते स्वभाव पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि उम्र का असर अब गहलोत के फैसलों और शब्दों पर दिखने लगा है, भाजपा अध्यक्ष ने कहा, उनका शब्द चयन बिगड़ने लगा है, कभी कहते हैं बेटों को दूर रखो और खुद बेटे को आगे ले आए, कभी नकारा-निकम्मा जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जब कोई सनकी स्वभाव का हो जाए और विवेक शून्य होने लगे, तो समझ लेना चाहिए कि उम्र असर कर रही है।

pc- sachbedhadak.com