Rajasthan: राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते पर हुआ एमओयू, सीएम भजन लाल और नायब सैनी रहे मौजूद

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के लिए आज का दिन बड़ा है। जी हां राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर हो गए। लगभग 32 साल से लंबित यह परियोजना अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। लगभग 34,102 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना राजस्थान के जल इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में एमओयू पर साइन हुआ। दोनों राज्यों एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन में जल सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

pc- ndtv