Rajasthan Politics: नए साल में राजेंद्र राठौड़ को भजनलाल सरकार देने जा रही ये पद! मिल जाएगा इसके बाद कैबिनेट मंत्री का दर्जा

इंटरनेट डेस्क। साल 2023 के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए तो भाजपा को जीत मिली, लेकिन पार्टी के कई कद्दावर नेता चुनाव हार गए। उन नेताओं में एक नाम था राजेंद्र सिंह राठौड़ का। बता दें कि विधानसभा चुनाव में तारानगर सीट से उन्हें टिकट मिला, लेकिन हार का सामना करना पड़ा, लेकिन राजनीति में सात बार विधायक रहे राजेंद्र राठौड़ का प्रभाव आज भी कायम है। हार के बाद भी उनकी राजनीतिक सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें भाजपा और राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बनाए रखा है। 

चुनावी हार के बावजूद सक्रिय भूमिका
जानकारी के अनुसार तारानगर से हार के बाद भी राठौड़ ने राज्य की राजनीति में अपनी सक्रियता बनाए रखी है। खबरों की माने तो पार्टी सूत्रों के अनुसार राठौड़ को राज्य सरकार या भाजपा संगठन में एक महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है। बताया तो यह भी जा रहा हैं की उन्हें किसी आयोग का अध्यक्ष बनाकर सरकार कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दे सकती है। 

हो रही हैं चर्चा
राजेंद्र राठौड़ की राजनीतिक संभावनाओं को लेकर भाजपा के भीतर भी चर्चा जोरों पर है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इसके संकेत दिए हैं। इसे भाजपा द्वारा राठौड़ के समर्पण और नेतृत्व को सम्मान देने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि गहलोत सरकार के कार्यकाल के दौरान पराजित वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने की मिसाल को देखते हुए भाजपा नेतृत्व भी राठौड़ को एक बड़े पद पर नियुक्त करने के विकल्प पर विचार कर सकती है।

pc-zee news, tv9, jansatta