Rajasthan Politics: पूर्व सीएम गहलोत ने डेढ़ साल बाद फिर से दिखाई सक्रियता, पायलट के गढ़ में शक्ति प्रदशर्न, मिल सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिर सक्रिय हो गए है। दो दिप पूर्व वो भरतपुर और दौसा के दौरे पर रहे जहां उनका जोरदार स्वागत किया। वैसे आपको बता दें की दौसा सचिन पायलट का गढ़ माना जाता है। लेकिन गहलोत के वहा जाते हैं की कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा और लोग उनका स्वागत करते नजर आए। जानकार लोग लंबे समय बाद उनकी सक्रियता को वर्तमान में कांग्रेस के कई पावर सेंटर के बीच जोड़कर देख रहे हैं। हांलाकि, इसको लेकर सबके अपने-अपने कयास हैं। 

पायलट के गढ़ में दिखाई ताकत
बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए करीब डेढ़ साल का समय जा चुका हैं और पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत फिर से सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर सियासी गलियारों में कई कयास लगाए जा रहे हैं। हांलाकि, पिछले काफी समय से स्वास्थ्य कारणों की वजह से गहलोत कुछ शांत दिखे, लेकिन एक बार फिर उनकी सक्रियता ने उनके समर्थक नेताओं की खुशी उनके चेहरे पर मुस्कान बनकर नजर आ रही है। 2 दिन पहले भरतपुर के दौरे में गहलोत ने पायलट के गढ़ दौसा में भी अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन किया, जो काफी चर्चा में है। 

दिखाया जलवा
इधर, गहलोत के अचानक सियासी दौरे को लेकर राजनीतिक जानकार लोग कई मतलब निकाल रहे हैं। क्या गहलोत अपनी ताकत दिखाकर सियासत में कोई बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन एक बता तो तय है, गहलोत ने अपनी सियासी ताकत दिखाकर कोशिश की है कि अभी भी जलवा बरकरार है।

pc- navjeevan,news18,ndtv raj