Rajasthan Politics: जोगाराम पटेल का पायलट को लेकर बड़ा बयान, उनकी नजर अब 'नेता प्रतिपक्ष' के पास वाली कुर्सी पर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने सचिन पायलट को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को कहा, आजकल सचिन पायलट की नजर नेता प्रतिपक्ष के पास वाली कुर्सी पर है। विधानसभा में जो सदस्य पहले बहुत सक्रिय थे, वह आजकल दिखाई नहीं दे रहे और जो दिखाई नहीं दे रहे थे, वह आज कल बहुत सक्रिय हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पहले अशोक चांदना और हरीश चौधरी विधानसभा नहीं आते थे लेकिन गोविंद सिंह डोटासरा के निष्क्रिय होने और सचिन पायलट की सक्रियता बढ़ने से वो भी सदन की कार्यवाही में भाग लेने लगे हैं। हरीश चौधरी और टीकाराम जूली का घंटे बैठकर बातें करना और मुस्कुराना ये संकेत दे रहा है कि कांग्रेस के अंदर कोई बड़ा तूफान आने वाला है।

खबरों की माने तो 7 मार्च को कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने सदन में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया था, जिसका जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा था- दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है, ये डोटासरा के दोस्त हैं, सारा षड़यंत्र यहीं से रचा जा रहा है।

pc- ndtv