Rajasthan Politics: लालसोट से भाजपा विधायक की कर्मचारियों को धमकी, नौकरी करनी हैं तो मुकदमा वापस ले लो, वरना कर दूंगा...
- byShiv
- 05 Dec, 2024
इंटरनेट डेस्क। दौसा जिले के लालसोट से भाजपा विधायक रामविलास मीणा एक बार फिर से चर्चा में हैं, जी हां उन्होंने जनसुनवाई के बीच ही ऐसा काम कर दिया की हर कोई देखता रह गया। उनके आपा खोने का एक वीडियो सामने आया है और उसमें वो दरअसल जनसुनवाई कर रहे थे, इसी दौरान ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है और बार-बार मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं। इसके बाद विधायक रामविलास मीणा ने वन विभाग के कर्मचारियों को धमकी दे दी।

क्या कहा विधायक ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विधायक मीणा वन विभाग के कर्मचारियों पर पर भड़क गए और कहा कि नौकरी करनी है तो पूर्व में दर्ज दोनों मुकदमे वापस ले लेना नहीं तो मैं परसों के दिन ऑफिस में आकर तुमको विदा कर दूंगा। जनसुनवाई के दौरान विधायक रामविलास मीणा ने वन विभाग के अफसर से कहा कि कल तक दोनों मुकदमे विड्रोल हो जाना चाहिए। कैसे होंगे यह आप लोग जानो, जिस भी कर्मचारी को आपत्ति है वे ट्रांसफर कर लो, कल तक मुकदमे वापस नहीं हुए तो परसों मैं खुद ऑफिस आऊंगा और तुमको तिलक लगाकर साफा पहनाकर विदा कर दूंगा।

क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वन विभाग के द्वारा लालसोट क्षेत्र में पिछले दिनों वन क्षेत्र से अवैध खनन के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए थे। इन्हीं मुकदमों के मामले में जब ग्रामीणों ने भाजपा विधायक रामविलास मीणा से शिकायत की तो विधायक रामविलास मीणा ने बिना पुलिस जांच हुए ही मुकदमे वापस लेने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि यदि मुकदमे वापस नहीं हुई तो उन्हें यहां से विदा कर देंगे।
pc-d bhaskar,hindustan,patrika





