Rajasthan Politics: क्या MP का उदाहरण दें सीएम शर्मा से अपनी बात मनवाना चाह रहे गहलोत? जाने क्या हैं पूरा....
- byShiv
- 06 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत अभी जोधपुर दौरे पर है। यहां उन्होंने केंद्र सरकार सहित देश की सभी भाजपा सरकारों पर पेपर लीक को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में देश के विभिन्न हिस्सों में पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और कई अन्य राज्यों में पेपर लीक हुए हैं। यहां तक कि केंद्र सरकार के नीट के पेपर भी लीक हुए। ऐसे में मिलकर इसे रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने सरकार की ओर से 9 जिलों को रद्द करने पर कहा, जिले और बनने चाहिए। यह इतना बड़ा प्रदेश है और यहां जिले कम है। पास के मध्यप्रदेश में ही देख लीजिए। वहां 53 जिले हैं। जबकि मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ कट गया। मध्य प्रदेश को छोटे जिलों में बांटने के बाद वहां के विकास में तेजी आई है।
साथ ही टूरिज्म को लेकर उन्होंने कहा, आज से 35 साल पहले जब मैं टूरिज्म विभाग का केंद्रीय मंत्री था तो हमने राज्यों से मांग की थी कि आप टूरिज्म को इंडस्ट्री का दर्जा दे दो। तब किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। मैं जब राजस्थान का मुख्यमंत्री बना तो मैंने राजस्थान में टूरिज्म को इंडस्ट्री का दर्जा दे दिया। मैंने राजस्थान में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने का फैसला लिया। इससे पर्यटन व्यवसाय को लाभ मिलेगा।
PC- news tak