Rajasthan: यमुना जल समझौते को लेकर राजेंद्र राठौड़ ने कहा, गहलोत निभाए अपना वादा, करें सीएम भजनलाल का स्वागत

इंटरनेट डेस्क। यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान और हरियाणा में भले ही समझौता हो गया हो गया हो, लेकिन राजस्थान की राजनीति में इसके साथ ही उबाल भी आ गया है। एक तरफ भाजपा तो दूसरी तरफ कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगाने से नहीं चूक रहे है। इधर भाजपा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है, दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस समझौते का स्वागत करते हुए भी सरकार की मंशा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

राजेंद्र राठौड़ ने साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत पहले कहते थे कि राजस्थान को हरियाणा से कभी यमुना का पानी नहीं मिल सकता, पूर्व सीएम ने यह भी कहा था कि अगर ऐसा हो गया तो वे खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का फूलों की माला पहनाकर स्वागत करेंगे। अब राठौड़ ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हरियाणा और राजस्थान के बीच एमओए साइन हो चुका है, इसलिए अब गहलोत को अपना वादा निभाना चाहिए और सीएम का स्वागत करना चाहिए।
 

ये आरोप भी लगाए
खबरों की माने तो राजेंद्र राठौड़ ने तो यह भी आरोप लगाया कि गहलोत अपने कार्यकाल में दिल्ली अपनी कुर्सी बचाने जाते थे, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान के हितों के लिए केंद्र से योजनाएं और सौगातें लेकर आते हैं। 

pc- news18 hindi