Rajasthan: भजनलाल सरकार आज से उठाने जा रही ये बड़ा कदम, प्रदेश के इन लोगों को मिलेगा फायदा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार प्रदेश के लोगों के लिए कई काम कर रही हैं और कई योजनाएं चला रही है। ऐसे में लोगों को उचित मूल्य दुकानों पर उचित तौल के साथ राशन मिले, इसके लिए भी सरकार की ओर से आज से एक अभियान शुरू किया जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने विधिक मापविज्ञान अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश के लगभग 4.40 करोड़ खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों को मिलने वाले राशन का पूरा तौल सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों के तौलन यंत्रों की सत्यापन कार्यवाही आज से प्रारम्भ की जाएगी। अभियान के तहत राज्य में संचालित उचित मूल्य दुकानों पर राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई पोस मशीन से लिंक तौलन यंत्रों का विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 एवं इसके अंतर्गत बनाए गए विधिक मापविज्ञान (सामान्य) नियम 2011 के नियम 27 (2 सी) के तहत सत्यापन किया जाएगा।

इस क्रम में आगामी एक माह में जिला रसद अधिकारी ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर सत्यापन कैम्प आयोजित करेंगे जहां विधिक मापविज्ञान अधिकारी उचित मूल्य दुकानों पर संस्थित तौलन यंत्रों का सत्यापन एवं मुद्रांकन करेंगे। तौलन यंत्र की आपूर्तिकर्ता फर्म द्वारा सत्यापन हेतु आवेदन एवं शुल्क संबंधित कार्यवाही की जाएगी। 

pc- ndtv raj