Rajasthan: विदेशी महिला के साथ जयपुर और अजमेर में बार बार होता रहा ये गंदा काम, जब समझ में आया पूरा मामला तो पुलिस.....

इंटरनेट डेस्क। मेहमान को भारत में भगवान का रूप माना जाता हैं और अगर वो विदेशी हो तो उसकी महतता और बढ़ जाती है। लेकिन अगर उसी मेहमान के साथ में यही के लोग कुछ कर दे तो वह गलत है। जी हां ऐस ही हुआ हैं भारत घूमने आई विदेशी महिला के साथ। आरोप है कि फेसबुक फ्रेंड ने पहले मंदिर में शादी का ड्रामा किया और फिर चार महीने तक विदेशी महिला के साथ रेप करता रहा। इस मामले में अमेरीका के फ्लोरिडा शहर की रहने वाली महिला ने अजमेर के एक वकील के खिलाफ बूंदी में एफआईआर दर्ज करवाई है। 

महिला हैं अमेरिका की
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बूंदी थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक फ्लोरिडा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला की अजमेर के एक वकील मानव सिंह राठौड़ के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने उसे भारत घूमने के बहाने राजस्थान बुला लिया। फिर अजमेर में उसने एक मंदिर में महिला के साथ शादी का नाटक किया और उसके साथ कई बाद दुष्कर्म किया। आरोपी के बारे में तब पता चला जब वह होटल से उसके घर पर गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा और उसके बच्चे भी है। 

पुलिस ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि फ्लोरिडा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने अपने साथी के साथ यहां अजमेर के एक वकील मानव सिंह राठौड़ के खिलाफ रिपोर्ट दी। महिला ने शादी करने का झांसा देकर मानव सिंह पर उसके साथ अप्रैल में जयपुर और गत 3 से 21 जुलाई तक अजमेर में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। मानव सिंह पहले से शादीशुदा है। उसने पीड़िता से फेसबुक पर दोस्ती की थी। पुलिस ने जीरो नम्बरी एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए अजमेर के सिविल लाइन्स थाने भेजी है।

pc- patrika