Ram Mandir: चंपत राय-अनिल मिश्रा के खाते खंगालेगी पुलिस! बैंक ने दिया नोटिस का जवाब
- byShiv
- 01 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट चढ़ावा चोरी का मामला गंभीर होता जा रहा है। इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं और एसआईटी को जांच का और समय दे दिया गया है। वहीं अब बैंक ऑफ बड़ौदा के अयोध्या ब्रांच ने पुलिस नोटिस के बाद अपनी भूमिका को लेकर सफाई दी है। बैंक का कहना है कि उसकी भूमिका सिर्फ ऑनलाइन क्यूआर-बेस्ड डोनेशन तक सीमित है। कैश हैंडलिंग या फिजिकल चढ़ावे की गिनती में उसका कोई हाथ नहीं है, वहीं, चंपत राय और अनिल मिश्रा के बैंक अकाउंट भी जांच के दायरे में हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कुल डोनेशन का करीब 10 से 15 प्रतिशत हिस्सा बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक में जाम किया जाता है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक ट्रस्ट के लिए मुख्य बैंकिंग चैनल बना हुआ है, जांच के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा में ट्रस्ट से जुड़े लोगों के अकाउंट की जानकारी भी सामने आई है। इसमें महासचिव पद से त्यागपत्र देने वाले चंपत राय का अकाउंट भी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह अकाउंट कई साल पहले दिल्ली से ट्रांसफर किया गया था। फिलहाल यह अकाउंट बहुत कम बैलेंस के साथ काफी हद तक इनएक्टिव है। वहीं ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्रा का भी इसी ब्रांच में एक अकाउंट है। उन्होंने हाल ही में इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने के लिए 20 लाख रुपए का लोन लिया था। चढ़ावा चोरी की जांच कर रही एजेंसी ने बैंक को नोटिस जारी कर खातों की जानकारी मांगी थी।
pc- aaj tak





