Rashifal 9 sep 2026: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला होगा दिन, नौकरी मिलने के हैं चांस, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 08 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। 9 सितंबर 2026 बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए राहत और तरक्की लेकर आ सकता है, तो कुछ लोगों को अपने कदम सोच-समझकर बढ़ाने होंगे। बेवजह के विवाद से दूर रहे। आर्थिक लाभ हो सकता हैं और आपको फायदा मिल सकता है। तो जानते हैं क्या कहता हैं राशिफल।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता लेकर आ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं। भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी लंबी अवधि की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को आज विशेष सतर्कता बरतनी होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रह सकता है। किसी काम में अपेक्षित सफलता न मिलने से मन थोड़ा निराश हो सकता है। सरकारी कामकाज में कुछ अड़चनें और औपचारिकताएं सामने आ सकती हैं, लेकिन किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से राहत मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आपकी बुद्धि और कार्यकुशलता के बल पर लाभ दिलाने वाला रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलने की संभावना है।
pc- india tv hindi






