Rashmika-Vijay wedding: उदयपुर में 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान का उदयपुर एक बार फिर से बड़ी शादी का गवाह बनने जा रहा है। जी हां बॉलीवुड और साउथ के सुपर स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने जा रही है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बनी आईटीसी मोमेंटोस को रश्मिका और विजय ने शादी के लिए चुना है।

जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को संगीत और मेंहदी का आयोजन होगा जबकि 25 फरवरी को हल्दी रखी जाएगी। इसके बाद 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधेगा। दिलचस्प यह है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को एक नाम भी दिया है। दोनों ने बताया है कि उनकी शादी को आधिकारिक तौर पर द वेडिंग ऑफ विरोस कहा जाएगा।

रश्मिका मंदाना पुष्पा, सिकंदर और छावा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं जबकि विजय देवरकोंडा अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्म से जमकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अक्टूबर 2025 में बहुत ही सादगी के साथ सगाई की थी।

pc- ndtv