Russia-Ukraine war: पुतिन ने जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का दिया न्योता, जंग हो सकती हैं...

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में एक नया मोड़ आया है। रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का न्योता भेजा है। इसकी जानकारी गुरुवार को रूसी सरकार की ओर से दी गई है। इससे यूक्रेन और रूस में चार साल से चल रहे युद्ध के खत्म होने की संभावना बढ़ गई है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों देशों के बीच युद्धविराम के लिए अमेरिका की ओर से भी हालिया समय में कोशिश तेज की गई हैं। रूस की ओर से यह बयान ट्रंप के उस दावे के बीच आया है, जिसमें रूस-यूक्रेन में एक हफ्ते के सीजफायर की बात कही गई है।

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने गुरुवार को कहा कि उनकी ओर से कीव को न्योता भेज दिया गया है। हालांकि मॉस्को को अभी तक वोलोडिमीर जेलेंस्की को मॉस्को आने के निमंत्रण का कोई जवाब नहीं मिला है। यूक्रेन की ओर से भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

pc- aaj tak