Shardiya Navratri 2026: जाने कब से शुरू होने जा रहे इस बार शारदीय नवरात्र, क्या रहेगा घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 07 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व बताया गया है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ आरंभ हो जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा और उनके स्वरूपों की विधिवत पूजा करने के साथ कलश स्थापना की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्टूबर से हो रहा है। हालांकि नवमी, अष्टमी तिथि एक दिन होने के कारण तिथियों को लेकर असमंसज बना हुआ है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की सही तिथि, कलश स्थापना आदी के बारे में।
कब से कब तक शारदीय नवरात्रि 2026?
पंचांग के अनुसार , आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर को रात 9 बजकर 19 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 11 अक्टूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्टूबर से हो रहा है, जो 20 अक्टूबर को नवमी तिथि के साथ समाप्त होगा।
कलश स्थापना का मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना मुहूर्त: 11 अक्टूबर 06.19 ए एम से 10.12 ए एम
अवधि - 03 घण्टे 52 मिनट्स
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 11.44 ए एम से 12.31 पी एम
नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है
11 अक्टूबर- मां शैलपुत्री, घटस्थापना
12 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी
13 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा
14 अक्टूबर- मां कूष्मांडा
15 अक्टूबर- मां स्कंदमाता
16 अक्टूबर- मां कात्यायनी
17 अक्टूबर- मां कालरात्रि
18 अक्टूबर- कालरात्रि
19 अक्टूबर- मां महागौरी, मां सिद्धिदात्री
20 अक्टूबर- नवरात्रि पारण
pc- nayidrishtipanchang.com






