T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धियां, जान ले आप भी इनके बारे में

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में भारत के 3 खिलाड़ियों ने अर्धशतक मारे और उसके बल पर ही बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ये मैच हार गई। इस मैच के जीतते ही भारतीय टीम ने कई उपलब्धिया भी हासिल की।

लगातार जीते दो खिताब 
वर्ल्ड कप 2026 को जीतते ही टीम इंडिया ने बैक टू बैक दो बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम ने इससे पहले साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी टी20 विश्व कप  जीता था। इससे पहले दुनिया कोई भी टीम बैक टू बैक दो बार विश्व कप का खिताब नहीं जीत सकी थी।

मेजबानी में जीता खिताब
वहीं भारतीय टीम अपनी मेजबानी में टी20 विश्व कप  जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है। ये टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा था। टीम इंडिया ने साल 2011 में पहली बार अपने घर पर वनडे विश्व कप का खिताब भी जीता था। अब टी20 में भी ऐसा ही कारनाम कर दिया है।

pc- espncricinfo.com