Travel Tips: बारिश के मौसम में कर्नाटक की खूबसूरती हो जाती हैं दोगुनी, जरूर जाएं इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर बारिश के इस शानदार मौसम में अगर कर्नाटक मंे घूमने का प्लॉन बना रहे हैं तो फिर इससे बढ़िया बात कोई हो ही नहीं सकती है। यह भारत का बहुत ही खूबसूरत राज्य है। मानसून में आप यहां आएंगे तो यहा खूबसूरती और भी शानदार हो जाती है। ऐसे में मानसून के दौरान यहां आकर आप यहा के वाटर फॉल्स को देखना मिस ना करें।

अब्बे फॉल्स
आप कर्नाटक आ रहे हें तो यहा के इस वाटरफॉल को देखना नहीं भूले। जेस्सी फॉल्स के नाम से मशहूर यह जगह आपको खूब पसंद आएगी। कुर्ग के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से यह जगह एक है। ये वाटरफॉल कई छोटे- छोटे झरनों से मिलकर बना है।

जोग फॉल्स
इसके साथ ही आप जोग फॉल्स भी जा सकते है। इस जगह के दीदार के बगैर कर्नाटक का सफर पूरा ही नहीं माना जाता। ये यहां का सबसे ऊंचा झरना है और भारत का दूसरा सबसे ऊंचा वाटरफॉल है। 

pc- tripoto-com