Udaipur Royal Family Clashes: राजतिलक विवाद पर लक्ष्यराज सिंह का रिएक्शन, बड़े पदों पर बैठे लोग हमारे घर में घुसना चाहते हैं...
- byShiv
- 27 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। विश्वराज सिंह मेवाड़ का राजतिलक होने के बाद उन्हें उदयपुर सिटी पैलेस स्थित धूणी माता दर्शन नहीं करने दिए गए। बता दें कि विश्वराज सिंह मेवाड़ का सोमवार को राजतिलक दस्तूर हुआ। लेकिन वो धूणी दर्शन नहीं कर सके। इसके बाद सिटी पैलेस के अंदर से पथराव हुआ, विश्वराज सिंह मेवाड़ के कई समर्थक घायल हो गए। हालांकि अभी भी मामला शांत नहीं हुआ। इस बीच मंगलवार की रात राज परिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मीडिया के सामने आकर इस विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजघराने को लेकर जो कुछ हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।
क्या कहा लक्ष्यराज सिंह ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा, जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हमें उम्मीद है कि प्रशासन और सरकार सच्चाई का साथ देगी और न्याय करेगी, इस मामले में हम हमेशा से न्यायालय का दरवाजा खटखटाते आए है. कानून को अपने हाथ में लेना और खुद को कानून से ऊपर समझना सही नहीं है। हम 40 साल पहले भी ऐसी ही स्थिति का सामना कर चुके हैं। हम किसी के गलत सोच का जवाब कानून के अनुसार देंगे, आरोप लगाने वालों के दावे झूठे हैं, सिटी पैलेस के अंदर का मंदिर सभी के लिए खुला है, बशर्ते वे जिम्मेदारी से वहां आएं।
साधा निशाना
लक्ष्यराज सिंह ने विश्वराज सिंह मेवाड़ जो अभी नाथद्वारा से विधायक हैं और उनके ताउ जी के लड़के हैं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पदों पर बैठे हुए लोग इसका नाजायज लाभ उठा रहे हैं, ऐसे लोग शक्ति प्रदर्शन के जरिए गलत रास्ता अपना रहे हैं। हम उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने एकलिंगजी मंदिर के दर्शन को लेकर कहा कि मंदिर कभी भी किसी के लिए भी नहीं बंद किया गया। मंदिर में कोई भी कभी भी दर्शन के लिए जा सकता है. मंदिर के दर्शन को लेकर कई तरह की बातें फैलाई जा रही हैं वो सब बस एक अफवाह हैं।
pc- oneindia hindi