UN: मादुरो की गिरफ्तारी पर यूएन में हंगामा, अमेरिका ने कहा यह कोई युद्ध नहीं, केवल कानूनी कार्रवाई

इंटरनेट डेस्क। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तीखी बहस हुई है। खबरों की माने तो अमेरिका ने साफ कहा कि वेनेजुएला या उसकी जनता के खिलाफ कोई युद्ध नहीं चलाया जा रहा है, बल्कि यह लंबे समय से चले आ रहे आपराधिक मामलों से जुड़ी एक कानून प्रवर्तन कार्रवाई थी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग में अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ आक्रामकता के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। यह बैठक सोमवार को बुलाई गई थी, जिसमें मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पैदा हुए हालात पर चर्चा हुई।

अमेरिकी प्रतिनिधि वॉल्ट्ज ने परिषद को संबोधित करते हुए कहा, वेनेजुएला या उसके लोगों के खिलाफ कोई युद्ध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादुरो के खिलाफ की गई कार्रवाई किसी सैन्य अभियान का हिस्सा नहीं थी, बल्कि यह वर्षों पुराने आपराधिक आरोपों से जुड़ी एक कानूनी कार्रवाई थी।

pc- aaj tak