UP: पूर्व केंद्रीय मंत्री के सचिव की पत्नी से घर में घुसकर छेड़छाड़, बना लिए अश्लील फोटो और वीडियो, नकदी और...
- byShiv
- 08 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक शर्मनाक कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगांे के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के सचिव राजेश कुमार की पत्नी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और लूटपाट की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अनिल पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसमें आरोप हैं कि आरोपी ने हथियार के बल पर महिला के साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी भी दी।
ये हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिकायत के अनुसार, अनिल पांडे ने घर में जबरन घुसकर हथियार दिखाते हुए राजेश कुमार की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। इसके अलावा उसने महिला की प्राइवेट जगहों पर गलत तरीके छुआ। अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को यह बात बताई तो वह इसे वायरल कर देगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने 2 लाख रुपये नकद और गहने भी लूट लिए।
क्या कहा महिला ने
जानकारी के अनुसार महिला ने बताया की वह नींद में थी और आंख खुलने पर उसने चिल्लाकर अपनी परेशानी बताई, जिससे इस मामले का पता चल पाया। राजेश कुमार ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लीलता, धमकाने और वसूली का मुकदमा दर्ज कराया गया है। गोमती नगर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
pc- Mint