UP: लड़की ने इंस्टा पर लड़का किया पसंद, बारात लेकर पहुंचा दूसरा, जमकर चले लात और घूंसे, पुलिस को करना पड़ा...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हैरान कर देगा। जी हां यहां सोशल मीडिया ने एक शादी को बर्बाद कर दिया। नए नवेले दूल्हा दुल्हन की शादी टूट गई। सोशल मीडिया पर एक लड़की को लड़के से प्यार हुआ। लेकिन, जब शादी करने लड़का पहुंचा तो दूल्हा कोई और निकला। 

क्या हुआ हैं
जानकारी के मुताबिक, शाहाबाद थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। लड़की का आरोप है कि उसे ना केवल प्यार में धोखा मिला, बल्कि शादी के मंडप में उसे ठगने की कोशिश भी की गई। लेकिन, शादी से पहले ही सच्चाई सामने आ गई। दरअसल, लड़की का कहना है कि भोपाल के रहने वाले राहुल मिश्रा के साथ वो सोशल मीडिया के जरिए मिली और दोनों में प्यार हो गया। धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी और शादी की डेट भी फिक्स हो गई। लड़की का कहना है कि कुछ समय पहले ही वो राहुल से शाहाबाद में मुलाकात भी की थी। लेकिन, जब दरवाजे पर बारात आई, तो दूल्हे को देखकर वो हैरान रह गई। द्वारपूजा के दौरान लड़की ने देखा कि जो दूल्हा है, उसका राहुल नहीं है। वहीं, जब लड़के से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम देवेन्द्र सिंह बताया।

दूल्हा समेत 9 लोग गिफ्तार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो देवेन्द्र 9 बारातियों के साथ शादी करने के लिए पहुंचा था। दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला गरमाया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। वहीं, घारातियों ने दूल्हे समेत 9 लोगों को बंधक बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, देवेन्द्र का कहना है कि सोशल मीडिया पर लड़की जिस लड़के से बात करती थी वो मैं ही हूं। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और क्या सच में राहुल नाम का कोई लड़का है उसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

pc- hindustan news