UP: पति के मरते ही जेठ ने बनाएं बहू के साथ संबंध, करने लगा रोज रोज नई तरीके की डिमांड, जब बहू के समझ में आई कहानी तो...
- byShiv
- 30 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में एक ऐसा घिनौना मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां एक महिला के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेठ ने पति की मौत के बाद शादी करने का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो अपशब्द कहकर अपमानित किया और शादी से इनकार कर दिया।
क्या हैं पूरा प्रकरण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं, थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। महिला ने शिकायती-पत्र में बताया है कि उनके पति का स्वर्गवास हो चुका है। जेठ ने सहारा देने के नाम पर नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर जेठ ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि यह सब कुछ वर्षों तक चलता रहा। शादी करने के लिए कहने पर टाल जाता। जब उन्होंने जेठ पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया।
बोले अपशब्द
जानकारी के अनुसार आरोपी जेठ महिला के साथ अपशब्दों का प्रयोग करने के साथ शादी करने से भी मना कर दिया। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर दुबौलिया पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
pc- hindustan






