UP: दुल्हन की खूबसूरती पर मर मिटा दूल्हा, जब पहुंचा सुहागरात मनाने तो नहीं कर पाया कुछ भी, इसके बाद दुल्हन ने परिवार को....

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के जालौन में एक बड़ा मामला सामने आया हैं, इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो सुनकर ही दंग रह गया। इतना ही नहीं परिवार के लोग और दूल्हा तो अभी भी माथा पकड़े बैठा है। जालौन में शादी के बाद एक दूल्हे का सुहागरात मनाने का सपना अधूरा रह गया। जी हां यहा एक युवक को खूबसूरत लड़की मिली जिसे दिल दे बैठा। इसके बाद बिना देर किए दोनों ने शादी कर ली। लेकिन जब दूल्हा सुहागरात को कमरे में पहुंचा तो बैडरूम देख उसका मूड खराब हो गया।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जालौन में एक  लुटेरी दुल्हन ने ससुराल को चूना लगा दिया और फरार हो गई। डाकोर थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन का कारनामा सामने आने के बाद अब ससुराल के लोग सदमे में है। जिस लड़की से दूल्हे के पिता ने अपने बेटे की शादी की थी दरअसल वह लड़की पहले से ही शादीशुदा थी। लुटेरी दुल्हन एक बड़े गैंग के साथ लूट का काम कर रही थी। वह शख्स को फसाती है फिर उससे शादी कर सुहागरात की ही रात गहने, रुपए-पैसे लेकर फरार हो जाती थी.।

पुलिस ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बार लुटेरी दुल्हन नेहा यादव का टारगेट जलौन का युवक वीर सिंह बना। नेहा ने युवक से शादी की और फिर सुहागरात की रात जेवरात और पैसा लेकर फरार हो गई। इसके बाद घरवालों ने दुल्हन की खोजबीन शुरू की। कहीं न मिलने पर दुल्हे ने दुल्हन के पर्स को देखा उसमें उसका आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम कुछ और था और वह पहले से ही शादीशुदा थी।

pc- chhattisgarhlive24.in