Vaastu Shastra: मनी प्लांट पर आप भी बांध दे ये चीजें, हो जाएंगे आपके वारे न्यारे
- byShiv
- 09 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु हर किसी के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, अगर आप वास्तु के अनुसार चलते हैं नियमों को मानते हैं तो इसका फायदा होता है। ऐसे में मनी प्लांट को लेकर भी कुछ नियम है। वास्तु शास्त्र में बेहद शुभ पौधा माना गया है। मनी प्लांट को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस पौधे की शुभता तब और भी बढ़ जाती है जब आप इस पर कुछ चीजें बांध देते हैं। तो जानते हैं इस बारे में।
मनी प्लांट पर बांधें कौड़ी
कौड़ी को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट पर अगर आप एक कौड़ी बांध लें तो माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि यह कोड़ी एक लाल कपड़े में रखकर ही आपको बांधनी चाहिए।
मनी प्लांट पर बांधें कलावा
अगर आप मनी प्लांट पर कलावा बांधते हैं तो इससे भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि कलावा आपको पूरे विधि-विधान से बांधना चाहिए। शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान के बाद आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
pc- aaj tak





