Vastu Tips: घर में रखते हैं आप भी गंगाजल तो इन नियमों को नहीं करें अनदेखा, नहीं तो होना पड़ेगा....

इंटरेनट डेस्क। हिंदू धर्म में गंगाजल का बहुत बड़ा महत्व होता है। इसे साक्षात अमृत का दर्जा भी दिया गया है। मान्यता है कि जिस घर में गंगाजल होता है, वहां नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पातीं। हालांकि घर में गंगाजल रखते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। नहीं तो तो इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है।

पात्र का चुनाव 
लोग हरिद्वार या ऋषिकेश से प्लास्टिक की बोतलों में गंगाजल भरकर लाते हैं और उसे वैसे ही रख देते हैं। शास्त्रों के अनुसार, गंगाजल को कभी भी प्लास्टिक के बर्तन में नहीं रखना चाहिए। प्लास्टिक को अशुद्ध माना जाता है। इसे हमेशा तांबे, पीतल, चांदी या कांच के पात्र में ही रखें।

सही दिशा और स्थान
गंगाजल को घर के किसी भी कोने में नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे हमेशा ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखना सबसे शुभ होता है। इसे अपने घर के मंदिर में भी रख सकते हैं।

अंधेरे और गंदगी से दूर 
गंगाजल को कभी भी अंधेरे कमरे या अलमारी के ऐसे कोने में बंद करके न रखें जहाँ रोशनी न पहुँचती हो। साथ ही, इसके आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।

pc- ndtv.in